विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को विभिन्न संगठनों की ओर से रैलियां निकाली गई। इसमें दिव्यांग बच्चों ने दमखम दिखाया और संदेश दिया कि हम भी किसी से कम नहीं हैं। जोधपुर बधिर कल्याण समिति द्वारा संचालित गांधी बधिर उच्च माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सोहनलाल जैसलमेरिया और उपाध्यक्ष मेघसिंह सोलंकी भी उपस्थित थे। जैक एंड जिल विद्यालय तथा डेस्टिनी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शिरकत की।
सोसाइटी के सचिव डाॅ. योगेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि 'भविष्य सुगम्य हो' थीम पर 8 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। समन्वयक डाॅ. हिमांशु स्वादिया ने बताया कि संस्थान द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सोसाइटी के दिव्यांग बच्चों को माचिया सफारी पार्क का भ्रमण भी करवाया जाएगा।
विश्व विकलांग दिवस पर नवज्योति मनोविकास केंद्र की ओर से सुबह 10 बजे संस्था सचिव ईएमएम अग्रवाल व प्रधानाचार्य शशि जैन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। मास्टर ट्रेनर महेश कुमार पारीक के सम्मानित होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न गानों पर मनमोहक नृत्य पेश किया। इस दौरान डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. ममता, राजेश कंवर, शोभा चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए।
श्री आदेश्वर विकलांग सेवा संस्थान की ओर से विश्व विकलांग दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान महासचिव बिंदु शर्मा ने बताया कि पावटा सी रोड़ स्तिथ आर्य समाज भवन प्रांगण में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजन की समस्याओं और उनके निवारण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चाएं की गई। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष कमला चौधरी (जैन), उपाध्यक्ष दिनेश के मोट, सचिव कैलाश सांखला, कोषाध्यक्ष जसवंत भील, रणजीत सिंह कच्छवाह, जितेंद्र तंवर, महेश गहलोत, दयाल चौधरी, मुकेश गहलोत, इरफान नागोरी, हुकमा राम उपस्थित थे।
जोधपुर विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को विभिन्न संगठनों की ओर से रैलियां...